लाली की शादी में लड्डू दीवाना एक बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में संजय मिश्रा, सौरभ शुक्ला गुरमीत चौधरी, अक्षरा हासन, विवान शाह, कविता वर्मा मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म 7 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अ
फिल्म की कहानी
लड्डू (विवान शाह) एक मीडिल क्लास लड़का है जो टाटा बिड़ला की तरह बनने के सपने देखता है। अपने पापा को मनाने के बाद वो एक वड़ोदरा आ जाता है जहां अपने पापा के दोस्त के कबीर कैफेटेरिया में वेटर का काम करता है। एक दिन वो वो लाली (अक्षरा हासन) से मिलता है और उसे उसी दिन उससे प्यार हो जाता है। लाली कबीर के कैफे की रेग्यूलर कस्टमर है। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। फिल्म में इनके रोमांस, गाने को इतनी तेजी से दिखाया गया है कि आप उनके रोमांस को पचा ही नहीं पाएंगे। लाली को पता चलता है वो लड्डू के बच्चे की मां बनने वाली है। इसे जानने के बाद लड्डू उसे एक सबसे आसान तरीका बताता है क्योंकि वो पापा नहीं बनना चाहता। लड्डू की बातें सुनकर लाली उसे जोरदार थप्पड़ मारती है और कहती है कि "मैं थप्पड़ खाने वाली लड़की नहीं हूं।" यहां दिल टूटता है लेकिन आपको पता है कि आगे क्या होने वाला है। फिल्म इसके बाद लव ट्राएंगल बन जाती है। रामनगर के प्रिंस वीर (गुरमीत चौधरी) की एंट्री होती है जो लाली से शादी करना चाहता है लेकिन इसका कारण बहुत ही बेवकूफी भरा है। दरअसल वीर के पैरेंट्स और मंगेतर की एक दुर्घटना में मौत हो जाती है और पंडित उसे एक प्रेग्नेंट औरत शादी करने कहते हैं जो उसके परिवार के लिए अच्छा है। इसके बाद लवर ब्वॉय लड्डू लाली से शादी करना चाहता है।