लाल रंग 2: खून चुसवा एक आगामी बॉलीवुड क्राइम ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन सईद अहमद अफजल द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में लीड रोल में रणदीप हुड्डा नजर आयेंगें। एक्टर के अलावा अक्षय ओबराई और पिया बाजपेयी भी फिल्म में दिखाई देंगें। इस फिल्म के निर्माता रणदीप हुड्डा हैं। फिल्म की घोषणा 20 जनवरी 2023 को सोशल मिडिया द्वारा किया गया, जिसके साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी हुआ है।