क्या कहना एक फैमली, रोमांस और सामाजिक मानसिकता पर आधारित बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन कुंदन शाह ने किया है। प्रीति ज़िंटा, सैफ अली खान, चंद्रचूढ़ सिंह, अनुपम खेर और फरीदा जलाल फिल्म में, मुख्य भूमिका में नज़र आये है। इस फिल्म ने, कई पुरस्कार और अवार्ड अपने नाम करवाए। फिल्म की कहानी प्रिया (प्रीति ज़िंटा) है, जो शादी से पहले गर्भवती हो जाती है। वह समाज के बुरे लोगो का कैसे सामना करती है,और अपने बच्चे को कैसे दुनिया में लाती है, यही इस फिल्म में दिखाया गया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई की और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक हुई।