कुर्बान वर्ष 2009 में रिलीज हुई एक रोमांटिक थ्रिलर है, जिसका निर्देशन रेन्सिल डिसिल्वा ने और निर्माण करण जौहर ने किया है। फिल्म की कहानी ग्लोबल आतंकी गतिविधियों पर आधारित थी। फिल्म में सैफ अली खान, करीना कपूर खान और विवेक ओबरॉय मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इसके अलावा फिल्म में सहायक भूमिका में दिया मिर्जा, रुपिंदर नागरा, ओम पूरी, किरण खेर आदि दिखाई दिए।