कुछ खट्टा हो जाये एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन जी अशोक द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म से सिंगर गुरु रंधावा बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहें हैं। गुरु के अलावा फिल्म में अनुपम खेर और साई मांझरेकर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगीं। अमित भाटिया, राज सलूजा, सुमित भाटिया और श्रद्धा चंदवरकर फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म का टीज़र 30 जनवरी 2024 को यूट्यूब पर 57 सेकंड की अवधि के साथ जारी किया गया था। जिसके बाद इस फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 7 फरवरी, 2024 रिलीज किया है। कहानी कुछ खट्टा हो जाए एक कॉमेडी ड्रामा रोमांस फिल्म है जिसमें एक जोड़े को दिखाया गया है जहां लड़की एक आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखती है लेकिन उसका रास्ता बाधाओं से भरा होता है और यहां उसका जीवनसाथी हमेशा अलग-अलग तरीकों से उसका समर्थन करता है। और पासा तब बदल जाता है जब उनका परिवार इस मामले में शामिल हो जाता है। रिलीज कुछ खट्टा हो जाए 16 फरवरी 2024 को रिलीज होगी।