X
किसी का भाई किसी की जान
Action | Drama | 21 Apr 2023 |
Hindi

किसी का भाई किसी की जान कहानी

किसी का भाई किसी की जान एक आगामी एक्शन ड्रामा हिंदी फिल्म है, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में दिखाई देंगें, सलमान के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े और वेंकटेश फिल्म में एक्टिंग करते हुए दिखाई देंगें। फिल्म में जगपति बाबू, जस्सी गिल, राघव जुयाल, भूमिका चावला, भागयश्री, शहनाज गिल आदि जैसे कलाकार भी नजर आयेंगें। 

इस फिल्म का पहला टीजर फिल्म पठान की रिलीज (25 जनवरी 2023) के साथ लांच किया गया है। 


कहानी  
भाईजान (सलमान खान) एक सेल्फ डिफेन्स ट्रेनर है, जो अपने भाइयों के साथ खुशी से रहता है और किसी के साथ विवादों को निपटाने के लिए हिंसा का उपयोग करता है। भाईजान शादी के सख्त खिलाफ है क्योंकि उसे लगता है, लड़की के आने से उनके भाइयो के बीच दूरी आ जाएगी। लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है के उनके भाइयों की लाइफे में पहले से ही प्यार की एंट्री हो चुकी है, और अब ये ये सभी भाई अपने भाईजान के लिए लड़की तलाशते हैं। 
 
जल्द ही भाईजान की लाइफ में एक लड़की भाग्यलक्ष्मी की एंट्री होती है, और वह अपनी इस साउथ की प्रेमिका के लिए खुद को बदलने का फैसला लेता है लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि भाग्यलक्ष्मी का परिवार "राउडी" अन्ना के साथ अपने पिछले कुछ मतभेद के कारण मुश्किल में है, और भाईजान बिना कुछ सोचे समझे उनकी रक्षा करने के लिए निकल पड़ता है।
फिल्मिंग 
इस फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी मई 2022 में शुरू हुई और दिसंबर 2022 में मुंबई, हैदराबाद और लद्दाख में फिल्मांकन के साथ समाप्त हुई। यह फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को रिलीज हुई है।

प्रोडक्शन 
फिल्म की घोषणा 10 जनवरी 2020 को कभी ईद कभी दिवाली शीर्षक के साथ की गई थी। हालांकि, बाद में इसे लंबे समय के लिए स्थगित कर दिया गया और बाद में भी फिल्म को महामारी के कारण कई प्री-प्रोडक्शन देरी का सामना करना पड़ा। हालांकि, अगस्त 2022 में, फिल्म के आधिकारिक शीर्षक 'किसी का भाई किसी का जान' के नाम से की गई थी। 
 
रिलीज 
यह फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म पैनोरमा स्टूडियोज, पेन इंडिया लिमिटेड (इंडिया), ज़ी स्टूडियोज, फार्स फिल्म (इंटरनेशनल) के द्वारा रिलीज की गयी है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+