किस किसको प्यार करूं एक हास्यप्रद फिल्म है जिससे भारतीय टी.वी. की दुनिया के मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। कहानी- SRK मतलब शिव राम किशन (कपिल शर्मा) तीन लडंकियों – जूही (मंजरी फडनिस), सिमरन (सिमरन कौर मुंडी), अंजली (साइ लोकुर) - से शादीशुदा हैं और इन तीनों को उनकी और एक-दूसरी की असलियत पता न चले इसके लिए शिव इन तीनों को अलग-अलग फ्लैट में रखता है। सबके साथ समय बिताने के लिए शिव ये बहाना मारता है कि उनके तीन दफ्तर हैं - हेड आफिस, ब्रॉच आफिस और एरिया आफिस है – और इन तीनों दफ्तरों में उन्हें खूब काम है जिसकी वजह से वो एक रात उनके साथ और दो राते दफ्तरों में बिताएंगे। मुसीबत तब और बढ़ जाती है जब शिव का पहला प्यार दीपिका (एली अवराम) उनकी जिंदगी में वापस लौट आता है और वो उनसे भी शादी करने का वादा कर बैठते हैं। ये काफी नहीं था कि शिव के माता-पिता (शरत सक्सेना और सुप्रिया पाठक) भी बीच में कूद पड़ते है और वो भी अपने बेटे की करतूत से अंजान है। लेकिन कब तक शिव इन सबको अंधेरे में रख सकेगा? क्या होगा जब उसका भांडा फूटेगा? अब्बास-मस्तान की ये फिल्म इन सभी सवालों के जवाब देती है।
इस वीकेंड कपिल की कॉमेडी देखिये बड़े पर्दे पर। जा हाँ टेलीविजन की दुनिया के चर्चित कॉमेडियन कपिल की पहली फिल्म बड़े पर्दे पर आ चुकी है। इस फिल्म में वह तीन-तीन पत्नियां और एक प्रेमिका के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में आपको बहुत सारे टर्न ट्विस्ट के साथ मिलेगा हंसी का डोज।