ख़्वाब सारे झूठे एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन, दीपक बलदेव ठाकुर ने किया है। इस फिल्म में एक लड़की है जिसका नाम रूबी है, रूबी को आयुष नाम का लड़का बहुत प्यार करता है, लेकिन रूबी का सपना, शहरों की ऐशो-आराम वाली ज़िन्दगी का है जिसके लिए वो आयुष को छोड़ के चली जाती है, लेकिन आयुष कहीं न कहीं रूबी को अब भी प्यार करता है। शहर पुहंच के रूबी, शहर की जगमगाती दुनिया में खो जाती है... लेकिन जल्द हे रूबी को एक कंपनी से ऑफर आता है और वो उसे स्वीकार कर लेती है। कंपनी का मालिक बहुत ही बुरा होता है, जिसके बारे में रूबी को बड़ी देर हो जाने के बाद पता चलता है, आयुष रूबी की मदद करना चाहता है, लेकिन रूबी उसे अपने पास नहीं आने देती। क्या रूबी इन सब से बाहर आ पायेगी ?... क्या आयुष रूबी को बचा पायेगा ?..... यही इस फिल्म की कहानी है।