खुदा हाफिज चैप्टर 2 एक आगामी बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन फारूक कबीर द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में विद्युत् जामवाल और शिवालिका ओबरॉय लीड रोल में नज़र आयेंगे। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज़ हुई फिल्म खुदा हाफिज का दूसरा पार्ट है। फिल्म 8 जुलाई 2022 को रिलीज की जा रही है। कहानी कहानी शुरू होती है, समीर (विद्युत जामवाल) और नरगिस (शिवालिका ओबेरॉय) से जो सभी बाधाओं को पार करने के बाद, अपनी जिंदगी में एक ख़ुशी की किरण पाते हैं जब छोटी नंदिनी उनके जीवन में आती है और उनका परिवार पूरा हो जाता है; लेकिन उनकी यह खुशी कुछ ही समय के लिए होती है। उनकी किस्मत में समस्या तब आती है जब उनकी बेटी नंदिनी लापता हो जाती है। ऐसे में माता-पिता के लिए अपनी बेटी को ढूंढना ही सबसे ज्यादा मायने रखता है और समीर अपने परिवार की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। आगे समीर और नरगिस को उनकी बेटी के लिए "अग्नि परीक्षा" देनी पड़ती है, इसी थीम पर सारी कहानी टिकी हुई है। प्रोडक्शन फिल्म की शूटिंग लखनऊ में 22 जुलाई 2021 में शुरू की गयी थी। रिलीज यह फिल्म 17 जून 2022 को रिलीज होना तय हुई थी, लेकिन इसकी रिलीज को स्थगित कर दिया गया, जिसके बाद फिल्म रिलीज डेट के पहले ही 7 जून 2022 को एक नयी घोषणा की गयी की फिल्म 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
फिल्म में शिवालिका का किरदार कहता है, "तुम तो राम बनके आगे बढ़ गए, लेकिन सीता की तरह अग्नि परीक्षा मुझे देनी पड़ती है, हर दिन.."। फिल्म में यह संवाद जितना खोखला लगता है, उतनी ही बेअसर इस फिल्म की कहानी रही है।