खोसला का घोसला साल 2006 में रिलीज़ हुई एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी द्वारा किया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, प्रवीण दबस, किरण जुनेजा जैसे बॉलीवुड कलाकार नज़र आये है।इस फिल्म को 54वें राष्ट्रिय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म के ख़िताब से भी नवाज़ा गया है।