'खेल खेल में' 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जिसका निर्देशन मुदस्सर अजीज द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार और तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आने वाले हैं, अक्षय और तापसी के अलावा फिल्म में फरदीन खान और वाणी कपूर भी दिखाई देने वाले हैं।
कहानी
यह फिल्म सात दोस्तों के एक समूह की कहानी है जो एक साथ मिलते हैं और एक ऐसा गेम खेलने का फैसला करते हैं जिसमें वे अपने सभी फोन संदेश, कॉल और ईमेल एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, राज खुलते जाते हैं और रिश्तों की परीक्षा होती है।
रिलीज डेट
अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म रिलीज के लिए अभी से तैयार है। पहले फिल्म की रिलीज डेट सितंबर 2024 रखी गई थी। लेकिन अब खबरों की मानें तो फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।