twitter

    खानदानी शफाखाना कहानी

    खानदानी शफाखाना एक बॉलीवुड फिल्म है जिसका निर्देशन शिल्पी दासगुप्ता ने किया है। फिल्म मे सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा और अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से सिंगर बादशाह ने अभिनय की दुनिया मे कदम रखा है।
     
    पटकथा
    यह फिल्‍म एक महिला नायिका की कहानी को सामने लाती है। जो सेक्स से संबंधित समस्याओं और सेक्‍स के विषय पर चर्चा करने से संबंधित लोगों की मनो और सामाजिक भावनाओं को जागरूक करती है।
     
    फिल्म की कहानी मामाजी (कुलभूषण खरबंदा) के खानदानी शफाखाना से शुरु होती है, जहां वह लोगों के गुप्त रोग का इलाज करते हैं। शहर के लोग मामाजी के इस सेक्स क्लीनिक का विरोध करते हैं और समाज में अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगाते हैं। एक दुर्घटना में मामाजी की मौत हो जाती है। इधर बेबी को पता चलता है कि मामाजी अपनी जायदाद और 'खानदानी शफाखाना' वसीयत में उसके नाम कर गए हैं। लेकिन यह शफाखाना उसे तभी मिल सकता है जब वह 6 महीने तक इसे चलाएगी।
     
    कर्ज में डूबे अपने परिवार को बचाने के लिए बेबी ना चाहते हुए भी 'खानदानी शफाखाना' चलाने की ठानती है। इसके लिए उसे समाज में कई तरह की बातें और तोहमत उठानी पड़ती है। यहां तक कि अपना परिवार भी साथ छोड़ देता है। लेकिन समय के साथ बेबी को अहसास होता है कि खानदानी शफाखाना की लोगों को कितनी जरूरत है। अब वह लोगों के बीच सेक्स और सेक्स संबंधी बीमारियों को लेकर किस तरह जागरूकता फैलाती है, यह देखने के लिए आपको सिनेमाघर तक जाना होगा।
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X