X
केजीएफ चैप्‍टर 2
Action | Drama | 14 Apr 2022 |
Hindi

केजीएफ चैप्‍टर 2 कहानी

केजीएफ चैप्‍टर 2, 2018 में आई फिल्‍म केजीएफ का दूसरा पार्ट है। फिल्‍म में यश, संजय दत्‍त, रवीना टंडन और श्रीनिधि मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मार्च, 2019 से  शुरू की गई थी और यह फिल्म 4 भाषाओँ हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ की गयी है। 

कहानी 
राजा कृष्णप्पा बैर्या उर्फ रॉकी भाई (यश) गरुड़ को मारने के बाद अब कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) का नया सुलतान बन गया है। लोग उसे भगवान मानने लगे हैं और अपने बच्चों से कहते हैं- "हमारी बेड़ियों को तोड़ा है उसने, ये कभी मत भूलना.."। रॉकी ने केजीएफ में एक ऐसे साम्राज्य का निर्माण किया है, जिसे कोई नहीं भेद सकता। इधर रॉकी अपने दुनिया पर राज करने की योजना बना रहा होता है, उधर उसके दुश्मन उसे खत्म करने के लिए गरुड़ के भाई शक्तिशाली अधीरा (संजय दत्त) की मदद लेते हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री रमिका सेन (रवीना टंडन) को रॉकी भाई की दुनिया को लेकर खबर मिलती है और वो उसका खात्मा करने का वादा लेती हैं। अपने साम्राज्य और अपनी कुर्सी को बचाने के लिए रॉकी किस तरह अपने दोनों दुश्मनों से निपटता है, इसी के इर्द गिर्द घूमती है पूरी कहानी।


फिल्म का टीज़र 7 जनवरी 2021 को रिलीज़ किया गया है। 
यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+