कीमत, साल 1998 में रिलीज़ हुई एक एक्शन रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन समीर मल्कान ने किया है। अक्षय कुमार, सैफ अली खान, रवीना टंडन और सोनाली बेंद्रे, फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आये है।
इस फिल्म में, अनुपम खेर और रवि किशन सहायक भूमिका में है। बॉक्स-ऑफिस पर ये फिल्म सफल नहीं हो सकी।