फिल्म कौन कितने पानी में पानी को लेकर बनाई गई जबरदस्त व्यंग्य है, जिसमें प्रेम कहानी को भी पिरोया गया है। यह कहानी एक ऐसे गांव की है जहां पानी नहीं है और जिस वजह से उसकी दुर्गत है। यही नहीं, इसी वजह से गांव को वहां के लोग बेचना चाहते हैं लेकिन कोई खरीदार ही नहीं मिलता। फिल्म में पानी के लिए सारी जद्दोजहद दिखाई गई है। निर्देशक इस फिल्म से लोगों को इस बात का संदेश देना चाहते हैं कि ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी कमी है जहां भारत की 70 फीसदी जनसंख्या रहती है।फिल्म में कुणाल कपूर , सौरभ शुक्ला, राधिका आप्टे और गुलशन ग्रोवर लीड रोल में हैं।