'कट्टी बट्टी' नए पीढ़ी के रिश्तों, उसमें आने वाली दरार और आज की दुनिया की एक अनोखी प्रेम कहानी हैा इस तरह के रोमांटिक रिश्ते की कहानी को इससे पहले भारतीय सिनेमा में नहीं देखा गया हैा इस फिल्म में
इमरान खान और
कंगना रानाउत मुख्य भूमिेका में नजर आएंगेा
कहानी-
कट्टी बट्टी की कहानी कुछ यूं है कि पायल- कंगना रनौत एक बहुत ही बिदास किस्म की लड़की है जिससे माधव- इमरान खान को प्यार हो जाता है। कंगना पहले तो टाइम पास करती है लेकिन फिर वो भी प्यार में सीरियस हो जाती है। लेकिन अचानक ही पायल माधव को छोड़कर चली जाती हैं। पायल माधव को छोड़कर क्यों जाती है और इसके पीछे आखिर क्या राज है ये जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी।