कमीने वर्ष 2009 में रिलीज हुई एक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अमोल गुप्ते मुख्य भूमिका में नजर आये।
कहानी
फिल्म दो जुड़वा भाइओं चार्ली और गुड्डू पर केंद्रित है। दोनों की भूमिका में शाहिद कपूर है। दोनों भाइओं को बोलने की समस्या चार्ली स को हमेशा फ बोलता है वहीं गुड्डू बोलते समय हकलाता है। चार्ली को अपराध की दुनियां रास आती है वहीं गुड्डू एक स्वयंसेवी संगठन में काम करता है। कई सालों से दोनों की एक दूसरे से मुलाकात नहीं हुई है। गुड्डू की प्रेमिका स्वीटी (प्रियंका चोपड़ा) एक बहुत बड़े गैंगस्टर भोपे भाउ (अमोल गुप्ते) की बहन है। चार्ली ड्रग माफिया के चंगुल में फंस जाता है और गु्ड्डू भोपे भाउ की दुश्मनी का शिकार बनता है।