X
कमबख्त इश्क
Comedy | Romance | 03 Jul 2009 | U/A |
Hindi

कमबख्त इश्क कहानी

कमबख्त इश्क वर्ष 2009 में रिलीज हुई एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन सब्बीर खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर, आफताब शिवदसानी, अमृता अरोरा, किरण खेर आदि नजर आये।

कहानी 
विराज (अक्षय कुमार) एक भारतीय स्‍टंटमैन है जो हालीवुड मे काम करता है। वह महिलाओं के साथ फ्लर्ट करने में यकीन रखता है। उसे लगता है कि महिलाएं के केवल दो चीजों के लिए होती है प्रेम करने के लिए और सिर्फ प्रेम करने के लिए। फिल्‍म के पहले घंटे में वह स्मृता (करीना कपूर) से फ्लर्ट करता है। स्‍मृता एक सुपरमाडल है जो कि सर्जन बनना चाहती है। स्‍मृता पुरूषों से नफरत करती है वह बिना पुरूषों के जिंदगी गुजारना चाहती है। विराज का एक छोटा भाई लकी (आफताब शिवदासानी) है जो कामिनी (अमृता अरोरा) से प्‍यार करता है। विराज से लकी के विचार नहीं मिलते हैं। लकी कामिनी से शादी करना चाहता है। कामिनी भी एक मॉडल है और स्‍मृता की दोस्त है। विराज अपने छोटे भाई को समझाता है कि वह शादी जैसे झमेले में न पड़े। स्‍मृता भी अपनी सहेली को यही बात समझाती है, लेकिन दोनों नहीं मानते। लकी और कामिनी की शादी होती है और यहीं पर दो विपरीत स्वभाव वाले विराज और स्‍मृता एक-दूसरे से टकराते हैं। न चाहते हुए भी उन्हें इस शादी का हिस्सा बनना पड़ता है और इस टकराव की वजह से कई हास्यास्पद परिस्थितियाँ उत्पन्न होती हैं। एक घटना ऐसी घटती है कि जिससे दोनों को इस तरह साथ रहना पड़ता है, जिसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। यहां से दोनो की जिंदगी और सोच बदल जाती है।

  

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+