कल किसने देखा, वर्ष 2009 में रिलीज हुई एक साइंस फिक्सन रोमांस ड्रामा है, जिसका निर्देशन विवेक शर्मा ने किया है, जोकि इस फिल्म से पहले भूतनाथ निर्देशित कर चुके हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में निर्देशक वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी और वैशाली देसाई नजर आये थे। फिल्म 12 जून 2009 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
कहानी
गांव का लड़का जैकी भगनानी शहर पढने के लिए जाता है लेकिन वे कभी कालेज में दिखाई नही देते है बल्कि डांस फ्लोर या फिर बाईक पर दिखाई देते है। जैसे कि उनके पिता व फिल्म निर्माता दिखाना वासू भगनानी दिखना चाह रहे हो कि उसे घर से ही हीरो जैसे संस्कार घर मिल गए है। फिल्म में जैकी नाचते है, गाते है ,लड़ते है, बाईक से कूदते है और भविष्य भी देख सकते है। उनके इस गुण से पूरा कालेज उनका दीवाना हो जाता है उनकी इस खूबी का फायदा भौतिक विज्ञान के व्याख्याता ऋषि कपूर उठाने में कामयाब हो जाते है। लेकिन जब जैकी को अपने भोलेपन का अहसास होता है तो वह अपने गुण को प्रयोग बंद करने की सोचता है।