कैसी ये डोर एक बॉलीवुड फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रत्ना नीलम पांडे द्वारा किया गया है। निखिल पांडे और रत्ना नीलम पांडे इस फिल्म में अभिनय करते हुए दिखाई दिए हैं। कहानी इस फिल्म की कहानी एक छोटे शहर की फिल्म जो भारत की आध्यात्मिक राजधानी बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म रिश्तों के उस सार को सामने लाती है जो वर्तमान समय में परिवारों से गायब होता जा रहा है। लेकिन हर परिवार का सदस्य एक न दिखाई देने वाली डोर से एक दूसरे से बंधा रहता है। रिलीज यह फिल्म सिनेमाघरों में 15 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई है।