X
कांची: द अनब्रेकेबल
Drama | Musical | 25 Apr 2014 | U/A |
Hindi

कांची: द अनब्रेकेबल कहानी

कांची: द अनब्रेकेबल वर्ष 2014 में आई एक रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन-निर्माण सुभाष घई ने किया है। फिल्म में मिष्टी, कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आये, तो वहीं सहायक भूमिका में ऋषि कपूर और मिथुन चक्रबर्ती नजर आये। फिल्म सिनेमाघरों में 25 अप्रैल 2014 में रिलीज हुई।

फिल्म की कहानी 
कांची फिल्म की कहानी शुरु होती है उत्तरांचल के एक गांव कोशम्पा से। कोशम्पा में कुछ रिटायर्ड फोजियों के बच्चे और उनका परिवार रहता है। कांची (मिष्ठी) के पिता एक वॉर में मारे जाते हैं और उसकी मां, छोटी बहन कोशम्पा में रहते हैं। वहीं कार्तिक उस गांव में एक मिलिट्री कैंप चलाता है और कांची से प्यार भी करता है। उस गांव की जमीन को हथियाने के लिए शहर से एक बडे़ राजनीतिज्ञ का पूरा परिवार वहां शिफ्ट होता है जिसमें ऋृषि कपूर, मिथुन चक्रवर्ती और मिथुन का बेटा यानी रिषभ शामिल है। रिषभ को कांची से प्यार हो जाता है और वो उसे पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। लेकिन कांची की शादी कार्तिक से तय होती है। रिषभ का परिवार कांची को भूल जाने की सलाह देता है लेकिन रिषभ कांची को नहीं भूल पाता। फिर आता हैं काची की सीधी साधी जिंदगी में एक ऐसा तूफान जो उसे गांव की जमीं से निकालकर मुंबई पहुंचा देता है और वो अकेले ही इस राजनीतिक परिवार को टक्कर देती है। आखिर क्या हुआ कांची की जिंदगी में और वो कैसे पहुंच गयी मुंबई। क्या वो अपना बदला ले सकी। क्या पुलिस कांची को पकड़ सकी। इन सभी रहस्यों से परदा उठाने के लिए आपको फिल्म ही देखनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+