जंगल क्राई एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन सागर बेल्लारी कर रहे हैं। फिल्म में अभय देओल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी रग्बी बेस्ड सच्ची कहानी पर आधारित होगी जिसमें अभय इसमें एक रग्बी प्लेयर का किरदार निभाएंगे।
कहानी
इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, Jungle Cry 'Klinga Institute' के लगभग 12 लड़के हैं, जिन्हें रग्बी खेल के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है, इस खूबसूरत खेल में महारत हासिल करने के लिए ये 12 लड़के कड़ी मेहनत करते हैं... और 4 महीनों के भीतर, वे भारत के Jungle Cats बन जाते हैं और आगे बढ़ते हैं। साल 2007 में इन 12 खिलाडियों ने अंडर -14 रग्बी विश्व कप जीता।
यह फिल्म 3 जून २०२२को रिलीज हुई है।