X
जज़मेंटल है क्या
Comedy | 26 Jul 2019 | U/A |
Hindi

जज़मेंटल है क्या कहानी

जज़मेंटल है क्या 26 जुलाई 2019 की साइकॉलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा है, जिसका निर्देशन प्रकाश कोवेलामुदी ने किया है। फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर, शोभा कपूर, और शैलेष आर सिंह ने बालाजी मोशन पिक्‍चर्स के बैनर के तले कर रहे हैं।
 
कहानी विस्‍तार से
फिल्‍म में दो व्यक्तियों की ऐसी कहानी को प्रस्‍तुत किया गया है, जिनका जीवन वास्तविकता और भ्रम के भटकता रहता है। फिल्‍म में राजकुमार रॉव और कंगना रनौत दोनो ही मेंटल की भूमिका में हैं। 'मेंटल है क्या' से 'जजमेंटल है क्या' हुई इस फिल्म पर दरअसल दोनों ही शीर्षक सटीक बैठते हैं।
 
प्रकाश कोवलामुदी के निर्देशन में बनी यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर आपकी सोच को एक अलग नजरिया देने की कोशिश करती है। फिल्म में बॉबी (कंगना रनौत) कहती है- अब तक रावण सीता की खोज में था, अब सीता रावण को ढूंढ़ेगी। रामायण के पात्रों के साथ फिल्म के किरदारों को मिलाकर निर्देशक ने कुछ अलग परोसने की कोशिश की है। 'जजमेंटल है क्या' की कहानी है बॉबी की। बचपन में घटी अप्रिय घटनाओं की वजह से बॉबी मनोविकार से ग्रस्त है। कहीं ना कहीं उसे भी अपने विकार का भान है, लेकिन वह चाहकर भी इससे खुद को दूर नहीं कर पाती। ऐसे में उसे सच झूठ का फर्क कर पाना मुश्किल हो जाता है।
 
बॉबी कहती है- लोग मुझे मेंटल कहते हैं, लेकिन मेरी एक दुनिया है और उस दुनिया में मैं बेहद खुश हूं। बॉबी एक डबिंग आर्टिस्ट है, लेकिन वह फिल्मों के किरदारों में इस कदम घुस जाती है कि खुद को वैसा ही मान बैठती है। अपनी दिमागी उलटफेर में उलझी बॉबी तब सचेत हो जाती है, जब एंट्री होती है केशव (राजकुमार राव) की।
 
अपने नए किराएदार केशव की भरी पूरी जिंदगी को बॉबी अंचभे से देखती है। वह केशव की परफेक्ट ज़िंदगी पर शक कर ही रही होती है कि केशव की पत्नी (अमायरा दस्तूर) का एक मर्डर हो जाता है। ऐसे में बॉबी को केशव पर शक है और केशव की शक की सुई बॉबी की तरफ। लेकिन कहानी में कई मोड़ हैं। कत्ल सच में हुआ है या सिर्फ बॉबी का वहम है? कत्ल हुआ है तो बॉबी ने किया है या केशव ने? या कहानी में है कोई तीसरा ट्विस्ट? ये सभी जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+