जुदा होके भी एक बॉलीवुड लव फियर रोमांस हॉरर ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन विक्रम भट्ट द्वारा किया गया है। फिल्म में अक्षय ओबरॉय और ऐन्द्रिता रे, लीड रोल में नजर आयेंगें। फिल्म का लेखन महेश भट्ट ने किया है। फिल्म में मेहरज़ान मजदा, सहायक रोल में दिखाई दिए हैं।
कहानी
कहानी शुरू होती है अमन खन्ना से जो कभी एक सफल गायक थे लेकिन अपने 6 साल के बेटे की दुर्घटना में मौत के बाद से अमन पूरी तरह शराब में डूब गया है, वह निराशा और आत्म-विनाश की तरफ अपना जीवन ले जा रहा है। अमन की पत्नी मीरा उसे कई बार समझती है लेकिन अंत में वह अमन से निराश होकर वह नौकरी के लिए एक बड़े व्यवसायी सिद्धार्थ जयवर्धन की जीवनी लिखने जाती है। और वहां पहुँच कर मीरा की मुलाकात एक भयानक दर से होती है, क्या मीरा अपने आप को उस डर और भूत से बचा पायेगी क्या अमन मीरा को वापस ला पायेगा यही इस फिल्म की कहानी है।
फिल्म का ट्रेलर 24 जून 2022 को रिलीज किया गया है।
फिल्म 15 जुलाई 2022 को रिलीज की गयी है।