जिया और जिया एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन हॉवार्ड रोजमेयर ने किया है। फिल्म में कल्कि कोचलिन और ऋचा चड्ढा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में कल्कि कोचलिन जहां फिल्म में एक चुलबुली लड़की का किरदार निभा रही हैं तो वहीं रिचा काफी शांत लड़की का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म की कहानी जिया वेंकटराम (ऋचा चड्डा) और जिया गरेवाल (कल्कि कोचलिन) स्वीडन में टूर पार्टनर हैं। इन दोनें में नाम के अलावा और कोई समानता नहीं है।एक जिया (कल्कि कोचलिन) जहां हैप्पी गो लकी लड़की है चो वहीं दूसरी जिया (ऋचा चड्डा) बहुत ही शांत स्वभाव की है। फिल्म का प्लॉट इनके इर्द-गिर्द है कि कैसे दो बिल्कुल अलग पर्सनैलिटी एक जिंदगी को बदल देने वाले ट्रिप का हिस्सा होते हैं। दोनों एक दूसरे से कई बातें छिपाते रहते हैं।