झलकी एक आगामी बॉलीवुड फिल्म है जिसका निर्देशन ब्रह्मानंद एस सिंह ने किया है। फिल्म में बोमन ईरानी, अखिलेंद्र मिश्रा, दिव्या दत्ता, यतिन कार्येकर, तनिष्ठा चटर्जी और संजय सूरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में बच्चों की की कहानी को दिखाया गया है।
यह फिल्म बालश्रम को लेकर बनाई गयी है। जिसमें 14 साल से कम उम्र के बच्चों से कुछ दबंगों द्वारा जबरदस्ती 12 से 14 घंटे काम कराया जाता है। इस फिल्म में एक छोटी बच्ची को नायिका के रूप में दिखाया गया है। जो इस बाल मजदूरी का विरोध करती है। और इसके खिलाफ लड़ाई लड़ती है। नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने इस फिल्म की काफी प्रशंसा की है।