जीत एक बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन राज कँवर ने किया है। सलमान खान, सनी देओल और करिश्मा कपूर फिल्म में मुख्य भूमिका में है। फिल्म की कहानी काजल (करिश्मा कपूर), करण (सनी देओल) और राजू(सलमान खान) की कहानी है। करण, काजल से प्यार करता है, लेकिन वह गजराज चौधरी (अमरीश पुरी) के लिए आपराधिक कार्य भी करता है। काजल पहले तो करण से डरती है, उसको पसंद भी नहीं करती है, लेकिन बाद में धीरे-धीरे काजल को भी करण से प्यार हो जाता है। करण फैसला करता है के वह ये अपराध की दुनिया छोड़ देगा। राजू अमेरिका से आया है, जिसे काजल की शादी होने वाली है। काजल करण को छोड़ कर राजू से शादी कर लेती है, जिसके बाद करण पूरी तरह से टूट जाता है। जब राजू को यह पता चलता है, उसके पिता आपराधिक दुनिया में शामिल है, तब राजू सब गलत चीज़ें खतम करने की कोशिश करता है, और इसी कारण, करण को राजू को खत्म करने भेजा जाता है, लेकिन करण राजू को न मार के सभी दुश्मनो का खत्म कर देता है, क्योंकिवह काजल का सुहाग नहीं मिटाना चाहता था,और आखिर में उसे भी गोली लगती है और वह वहीँ मर जाता है।