X
जयेशभाई जोरदार
Comedy | Drama | 13 May 2022 |
Hindi

जयेशभाई जोरदार कहानी

जयेशभाई जोरदार एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसे लिखा और निर्देशित किया है दिव्यांग ठक्कर ने। फिल्म के स्टार रणवीर सिंह और शालिनी पांडेय है, जो की इस फिल्म में, मुख्य भूमिका में नज़र आएं हैं। इनके अलावा फिल्म में बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह, भी नज़र आयें है। रणवीर सिंह, जयेशभाई जोरदार में एक गुजराती व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।


कहानी 
गुजरात के एक काल्पनिक गांव में अपने परिवार के साथ रहता है जयेशभाई.. एक नम्र स्वभाव का असहाय पति, जो अपनी पत्नी मुद्रा (शालिनी पांडे) और 9 वर्षीय बेटी को अपने माता- पिता और पितृसत्तात्मक समाज से किसी भी हाल में बचाना चाहता है। मुद्रा गर्भवती है और परिवार वालों को किसी भी हाल में इस बार बेटा ही चाहिए। लड़के के चक्कर में 6 बार गर्भपात करा चुकी मुद्रा के लिए यह आखिरी मौका है। वह इसके लिए खुद को दोषी मानती है, लेकिन जयेशभाई हर मौके पर उसके साथ खड़ा होता है। वह एक्शन हीरो नहीं है, लेकिन इरादों का पक्का है। ऐसे में क्या वह समाज और व्यवस्था से लड़कर अपनी अजन्मी बेटी को बचाने और अपने गांव की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कुछ साहस जुटा पाएगा! इसी के इर्द गिर्द घूमती है पूरी कहानी।
 
ये फिल्म 27 अगस्त 2021 के दिन रिलीज़ के लिए तय की गयी थी, लेकिन महामारी के दौर को देखते हुए इस फिल्म की रिलीज को आगे के लिए टाल दिया गया था और अब यह फिल्म 13 मई 2022 को रिलीज हुई।   

निर्माण 
फिल्म की घोषणा 27 मई 2019 को की गयी थी, जिसके बाद रणवीर का फर्स्ट लुक 4 दिसंबर 2019 को रिलीज किया गया था। फिल्म का शूट मुंबई में शुरू किया गया था, जनवरी 2020 को गुजरात में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और फिल्म 7 फरवरी 2020 को खत्म हुई। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+