X
जनहित में जारी
Comedy | Drama | 10 Jun 2022 |
Hindi

जनहित में जारी कहानी

जनहित में जारी एक आगामी बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन ओमंग कुमार द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के प्रोडूसर राज शांडिल्य है। इस फिल्म में नुसरत लीड रोल में नज़र आयीं हैं। 

कहानी 
फिल्म में नुशरत 'कंडोम' बेचने वाली एक लड़की होती है, जो पहले तो इस काम के लिए मना कर देती है, लेकिन बाद में धीरे-धीरे इस इस काम को करते हुए इसके पीछे छुपे हुए असल मुद्दे को जान पाती है।

कहानी शुरू होती है मध्य प्रदेश के छोटे से शहर में रह रही मनोकामना त्रिपाठी उर्फ मनु (नुसरत भरूचा) पढ़ी लिखी और खुले विचारों वाली लड़की है। वह शादी से पहले अपने पैरों पर खड़े होना चाहती है, आर्थिक स्वतंत्रता चाहती है। ऐसे में उसे कंडोम बनाने वाली स्थानीय कंपनी में बतौर सेल्स प्रतिनिधि नौकरी मिल जाती है। सैलेरी अच्छी खासी होती है, सो वो नौकरी कर लेती है। परिवार में कुछ समय के लिए तनाव आता है। पड़ोसी कहते हैं- "लड़की होकर कंडोम बेचती हो, छी.. कितना गंदा काम है.." लेकिन मनु अपने निर्णय पर बनी रहती है।

कुछ समय बाद उसके जीवन में एंट्री होती है रंजन (अनुद सिंह ढाका) की.. दोनों में नजदीकियां बढ़ती हैं और जल्द ही शादी भी जाती है। लेकिन उसके ससुराल वालों को उसकी नौकरी को लेकर खबर नहीं होती। वह अपनी लाइफ बैलेंस कर ही रही होती है.. कि घटनाओं का एक दुखद मोड़ मनु को पहले से कहीं अधिक भावनात्मक और जिम्मेदारी से काम में लगने के लिए प्रेरित करता है। यही इस फिल्म की पूरी कहानी है। 
 

फिल्म की घोषणा भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम ने नवंबर 2021 में की थी,
यह फिल्म 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
फिल्म का ट्रेलर 6 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+