जलसा एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी द्वारा किया गया है। इस फिल्म में विद्या बालन और शेफाली शाह लीड रोल में नज़र आयें हैं। यह फिल्म 18 मार्च 2022 ऑनलाइन प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।
फिल्म का ट्रेलर 9 मार्च 2022 को रिलीज किया गया है।
कहानी
माया मेनन (विद्या बालन) एक सेलिब्रेटेड पत्रकार हैं, जो अपनी ईमानदारी के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। वह ऐसी शख्सियत हैं जो बड़े से बड़े अधिकारी से भी सवाल करने से नहीं हिचकिचाती हैं। फिल्म की कहानी माया और उनकी हाउसहेल्प रुखसाना (शेफाली शाह) के इर्द गिर्द घूमती है। सबकी ज़िंदगी सही सपाट चल रही होती है, जब एक रात रूखसाना की 18 वर्षीय बेटी आलिया एक हिट एंड रन घटना का शिकार बन जाती हैं। वह मौत के मुंह तक पहुंच जाती है। लेकिन रूखसाना की बेटी को जिंदगी देने के लिए माया हर संभव प्रयास करती है। इस घटना के साथ माया और रुखसाना की जिंदगी अजीबोगरीब तरीके से एक-दूसरे से उलझ जाती है। जैसे-जैसे घटना के दोषी पर से पर्दा हटने लगता है, एक के बाद एक किरदार सामने आते हैं, कई चेहरों से नकाब हटता है, कई जिंदगी बदल जाती हैं।