X
जय हो
Action | Drama | 24 Jan 2014 | U/A |
Hindi

जय हो कहानी

फिल्म की कहानी- जय (सलमान खान) एक आम आदमी है जिसने भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। जय का एक ही मिशन है लोगों की सहायता करना। उसका मंत्र बहुत ही आसान है- लोगों की मदद करो और फिर उनसे विनती करो कि वे दूसरों की सहायता करें। इस तरह से मददगार लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होगी।अपने मिशन में जय का सामना एक बहुत ही सशक्त राजनेता (डैनी) और उसके परिवार से होता है। भूतपूर्व आर्मी ऑफिसर होने के नाते जय किसी भी तरह की चुनौती से नहीं घबराता है। उसका विश्वास है कि देश की सेवा करने के लिए यूनिफॉर्म पहनना जरूरी नहीं है।राजनेता और उसकी फौज से मुकाबले के लिए जय तैयार है, लेकिन उसकी बहन गीता (तब्बू) को अंदेशा है कि इस लड़ाई की लपटें उसके भाई जय और पूरे परिवार के लिए खतरनाक हो सकती है।गीता अपने भाई जय पर दबाव डालती है कि वह राजनेता से समझौता कर ले। अनमने भाव से जय यह काम कर लेता है। इस कारण जब जय को जलालत सहना पड़ती है तो वह अपना आपा खो बैठता है और राजनेता के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेड़ देता है।यह लड़ाई असंतुलित है। एक तरफ राजनेता और उसके खतरनाक साथी और दूसरी ओर अकेला जय। जय नहीं जानता कि जिन लोगों की उसने अब तक मदद की है वे उसके लिए इकट्ठा हो रहे हैं ताकि ‘जय हो’ की गूंज दूर तक सुनाई दे।




Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+