जैकपॉट वर्ष 2013 में आई एक हिंदी कॉमेडी थ्रिलर ड्रामा है, जिसका निर्देशन कैजाद गुस्ताद ने किया है। फिल्म में सनी लियोन, नसीरउद्दीन शाह, सचिन जोशी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म सिनेमाघरों में 13 दिसंबर 2013 में रिलीज हुई थी।
जैकपॉट की कहानी गोवा के एक कसीनो के इर्द घूमती है जिसमें कुछ गैंग के लोग एक साथ कॉन करने यानी लोगों को ठगने आते हैं। वो हर बार प्लानिंग के साथ आते हैं लेकिन एक दिन उनकी प्लानिंग में काफी गडबड़ हो जाती है। माया और फैंकिंस (सचिन जोशी) की एंट्री इस गैंग की हर चाल बदल देते हैं और इन कॉन करने वालों को ही कॉन कर देते हैं। कसीनो का मैनेजर सब जानता है लेकिन वो खुद परेशान है कि आखिर ये सब हो कैसे रहा है।
माया की ट्रिक्स उसने भी काफी कंफ्यूज कर देती हैं। गैंग के सभी सदस्य एक दूसरे पर ही शक करने लगते हैं और पैसों से भरे बैग को लेकर सबके बीच झगडे़ होते हैं। अब ये जानने के लिए कि माया किस तरह से इस खेल के पलट रही है और क्या चालें चल रही है जैकपॉट देखने तो आपको जाना ही पड़ेगा।