जब वी मेट वर्ष 2007 में रिलीज हुई एक भारतीय रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म में करीना कपूर, और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म देखकर ऐसा लगा जैसे रियल लाइफ करीना को ही परदे पर लाया गया हो तो शाहिद कपूर के गुड लुक्स को आज भी लड़कियां भूली नहीं है। इम्तियाज अली की जब वी मेट बेहतरीन फिल्मों में से एक है।