X
जाट
Action | Drama | 10 Apr 2025 |
Hindi

जाट कहानी

'जाट' एक आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने का वादा कर रही है।

इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा और सैयामी खेर जैसे कई बड़े सितारे नजर आये हैं। सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। इस फिल्म में इन सभी कलाकारों को एक साथ देखना दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।

कौन बना रहा है इस फिल्म को?

इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी कर रहे हैं। फिल्म का संगीत थामनएस ने दिया है। फिल्म का निर्माण मिथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री कर रही है।

कहानी 
ये कहानी शुरू होती है एक ऐसे आदमी से जो श्रीलंका से भाग कर भारत आता है। उसका नाम है राणातुंगा। वहां उसने बहुत से मिलिट्री के लोगों को मार दिया और उनके पास से सोना लूट लिया। चोरी का ये सोना लेकर वो भारत आता है और यहां अपनी असली पहचान छुपाकर एक नया नाम और चेहरा अपनाता है।

धीरे-धीरे वो एक बड़े इलाके पर कब्जा कर लेता है। लोगों को डराकर, धमकाकर और कभी-कभी मारपीट करके वो अपना साम्राज्य खड़ा करता है। लोग उससे डरते हैं, उसके खिलाफ कुछ बोलने की हिम्मत नहीं करते। गांव वाले उसकी सेवा करने को मजबूर होते हैं।

लेकिन एक दिन, एक जाट आता है। सीधा, सच्चा और थोड़ा गुस्सैल। शुरुआत में वो बस राणातुंगा से एक "सॉरी" की डिमांड करता है – एक माफ़ी उन लोगों के लिए जो राणातुंगा के ज़ुल्म का शिकार हुए हैं। लेकिन जब राणातुंगा उसका मज़ाक उड़ाता है, तब जाट के अंदर का तूफान जाग जाता है।

अब वो एक-एक कर उन अत्याचारों का हिसाब चुकता करने की ठान लेता है। वो अकेले ही राणातुंगा की पूरी ताकत से टकराता है।

फिल्म का पहला हाफ खत्म होते-होते दर्शकों के मन में एक ही सवाल आता है – “आख़िर ये जाट है कौन?”

और यही से कहानी मोड़ लेती है – रहस्य, एक्शन और बदले की आग से भरी एक ज़बरदस्त जंग शुरू होती है, जिसमें सिर्फ दो रास्ते हैं – या तो राणातुंगा का अंत, या जाट की कुर्बानी।

रिलीज डेट 
यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+