जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी साल 2002 में रिलीज़ हुई एक डार्क फैंटसी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार कोहली ने किया है। इस फिल्म में एक साथ कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, सनी देओल,राज बब्बर, सुनील शेट्टी, रजत बेदी, मनीषा कोइराला, रम्भा, शरद कपूर, अतुल अग्निहोत्री, आफ़ताब शिवदेसानी और अरशद वारसी मुख्य बभूमिका में नज़र आये है। अभिनेताओं के अलावा गायक सोनू निगम भी इस फिल्म में एक्टिंग करते नज़र आये है।