इत्तु सी बात एक बॉलीवुड कॉमेडी रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अदनान अली द्वारा किया गया है। फिल्म में भूपेंद्र जाडावत और गायत्री भारतद्वाज, लीड रोल में नजर आयें हैं।
फिल्म 17 जून 2022 को रिलीज हुई है।
कहानी
फिल्म वाराणसी के पास एक छोटे से शहर चुनार पर आधारित है। इत्तु सी बात एक उभरते हुए क्रिकेटर की कहानी है जिसे अपने बचपन के दोस्त से प्यार हो जाता है। यह फिल्म दर्शकों को बिट्टू के प्यार की यात्रा पर ले जाएगी, जो अपने बचपन की क्रश सपना की आकांक्षाओं के बारे में जानता है और अपने प्यार की आंकाक्षाओं को पूरा करने के लिए बिट्टू किस हद तक जाता है, यही पूरी कहानी का ताना-बाना इस फिल्म में बुना गया है।