इश्किया वर्ष 2010 में रिलीज हुई एक ब्लैक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, विद्या बालन, अरशद वारसी, सलमान शाहिद मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म 29 जनवरी 2010 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि के इर्द-गिर्द फिल्माए गए 'इश्किया' प्रेम, अपराध, रहस्य और छल की कहानी को बयां करती है।