इश्क इन पेरिस वर्ष 2013 में आई एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन प्रेम राज ने किया है। फिल्म में प्रीटी जिंटा, रिहन मलिक और फ्रेंच एक्ट्रेस इजाबेल अदजानिया नजर आयीं थी। फिल्म सिनेमाघरों में 24 मई 2013 को रिलीज हुई थी।
कहानी- इश्क (प्रीती जिंटा) पेरिस में अपनी मां के साथ रहती है। इश्क के पिता और मां दोनों कई साल पहले अलग हो चुके हैं। इश्क को लगता है कि उसके पिता ने उसकी मां और उसे छोड़ दिया था। जबकि सच ये था कि दोनों अपने किरयर को ज्यादा महत्व देते हुए अलग हो गये थे। इश्क एक बार पहले भी प्यार में पड़ चुकी और धोखा भी खा चुकी है। इसलिए उसे प्यार, मोहब्बत में किसी तरह का कोई इंटरेस्ट नहीं है। इश्क सिर्फ अपने काम से प्यार करती है। एक दिन इश्क की मुलाकात आकाश से होती है वो भी ट्रेन में। आकाश और इश्क दोनों रोम से पेरिस जा रहे होते हैं और ट्रेन में ही उनकी दोस्ती होती है। पेरिस पहुंचने पर आकाश और इश्क दोनों अलग होने लगते हैं तो आकाश इश्क से कहता है कि वो उसे पेरिश शहर घुमाए। उसके पास एक रात है और अगले दिन उसे वापस जाना है। इश्क पहले तो मना करती है लेकि बाद में मान जाती है। इश्क आकाश को पूरी रात पेरिस की सैर कराती है और सुबह होने तक इश्क और आकाश के दिल में एक दूसरे के लिए प्यार भरी फीलिंग भी आ जाती हैं। सुबह होने के साथ ही आकाश और इश्क को अलग होना पड़ता है। आकाश वापस जाता है और इश्क अपने घर। एक दिन आकाश वापस आता है इश्क से मिलने के लिए और उससे कहता है कि वो उसे प्यार करता है। इश्क भी आकाश से प्यार करती है लेकिन कहीं ना कहीं वो आकाश को अपना नहीं पाती। इश्क की मां जो कि इश्क को बहुत अच्छी तरह से समझती है इश्क को समझाती है कि उसे आकाश को अपना लेना चाहिए। करियर और बाकी सब कुछ मिल जाता है लेकिन अच्छा जीवन साथी मिलना बहुत मुश्किल होता है। इसके बाद क्या होता है। इश्क और आकाश मिलते हैं या नहीं दोनों की शादी होती है या नहीं ये जानन के लिए देखिये इश्क इन पेरिस।