इरादा एक बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अपर्णा सिंह ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी, दिव्या दत्ता, शरद केलकर, सागरिका घटगे नजर आयेंगे। फिल्म 17 फरवरी 2017 को रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी
परबजीत वालिया (नसीरूद्दीन शाह) एक सैनिक था और अब लेखक है और उसकी दुनिया थम जाती है जब उसकी बेटी को कैंसर होता है। हालांकि उसकी मौत पर रोने की बजाय वो उसके कारण ढूंढने की कोशिश करता है। जो उसे चीफ मिनिस्टर (दिव्या दत्ता) और एक बिज़नेसमैन (शरद केलकर) की करप्ट हरकतों और कुछ राज़ के करीब लेकर जाता है।
एंट्री होती है NIA ऑफिसर अर्जुन मिश्रा (अरशद वारसी) की जिसे सीएम वालिया की ज़िम्मेदारी देती है। वहीं फिल्म में एक ज्रर्नलिस्ट है सागरिका घटके के तौर पर जो अपने बॉयफ्रेंड की मौत का बदला लेना चाहती है। ये तीनों किरदार मिलकर समाज को करप्शन और कुछ बुरी बीमारियों से बचाने की कोशिश करते हैं।