इंडियाज मोस्ट वांटेड एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म आतंकवाद को लेकर बनाई गई है। जिसमें एक कुख्यात आतंकवादी को पकड़ने की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में अमृता पुरी ने अर्जुन कपूर के अपोजिट नजर आईं।
मुख्य कहानी
देश के लिए जान दे भी सकते हैं और ले भी सकते हैं, ऐसा कहता है प्रभात (अर्जुन कपूर) और बता देता है कि वो देशभक्ति अपने सीने में लेकर चलता है। ये आदमी अपने पांच लोगों की टीम के साथ एक मिशन पर है। मिशन है भारत को सबसे खूंखार आतंकवादी को ढूंढना है। और इस टीम के पास कोई हथियार या सुरक्षा नहीं है। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है जहां अर्जुन कपूर एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका में है। पटना का ये जांबाज़ ऑफिसर खुद ज़िम्मेदारी लेता है, भारत के सबसे खूंखार आतंकवादी को पकड़ने की।
ये आतंकवादी, देश में सिलसिलेवार बम विस्फोट कराने का गुनहगार है। प्रभात को एक टिप मिलती है, नेपाल के एक सोर्स से और उसकी टीम, अपने पैसे लगाकर देश हित में बॉर्डर क्रॉस करके, टूरिस्ट बनके उस आदमी को पकड़ने पहुंचती है। क्या ये टीम सफल होगी। पूरी कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है।