आई बी 71 एक आगामी एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन, राष्ट्रिय पुरस्कार विजेता निर्देशक संकल्प रेड्डी द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म से विद्युत् जामवाल अपने निर्देशन करियर की शुरुवात करने जा रहे हैं। बता दें फिल्म में विद्युत्, अनुपम खेर और विशाल जेठवा अहम् भूमिका में नजर आने वाले हैं।
कहानी
आई बी 71 एक देशभक्तिपूर्ण जासूस, थ्रिलर, सच्ची घटनाओं पर आधारित एक अनकही कहानी है जहां आईबी एजेंट देव जामवाल (विद्युत जामवाल) देश को बचाने के लिए एक टॉप सीक्रेट मिशन पर है। बता दें यह फिल्म, 3 देशों, 30 एजेंटों, 10 दिनों के 1 टॉप सीक्रेट मिशन पर आधारित है।
रिलीज
यह फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रलीज की जाएगी।