आई लव न्यू इयर वर्ष 2015 में आई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैं, जिसका निर्देशन राधिका राव और विनय सपरू ने किया है। फिल्म में सन्नी देओल और कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म का निर्माण सुपर कैसेट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तहत कृष्ण कुमार और भूषण कुमार ने किया था। फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क, मुंबई, बैंग्कोक में हुई थी। फिल्म 10 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म की कहानी
आई लव न्यू ईयर कहानी है न्यू ईयर की रात मिलने वाले दो अजनबियों की। दो अलग - अलग शहरों, न्यूयॉर्क और शिकागो में रहने वाले ये अजनबी किस्मत की वजह से एक दूसरे से मिलते हैं। जब पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही होती है तब इन अजनबियों का दिल एक दूसरे के लिए धड़कने लगता है। अपने टूट चुके रिश्तों को बनाए रखने की कोशिश से हार चुके, ये अजनबी नए साल की जादुई रात में एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं।