हंगामा 2, हंगामा फिल्म का सीक्वल है, ये फिल्म एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन द्वारा किया गया है। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीज़ान जाफ़री और परनिथा सुभाष मुख्य भूमिकाओं में नज़र आयें हैं।
फिल्म की शूटिंग 1 फरवरी 2021 को पूरी हुई है।
कहानी
आकाश (मीज़ान जाफरी) अपने पिता कपूर (आशुतोष राणा) के दोस्त बजाज (मनोज जोशी) की बेटी से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपने दोनों बेटे और पोतों से परेशान कपूर साहब थोड़ा चैन की सांस लेते ही हैं, कि अचानक वाणी (प्रणिता सुभाष) नाम की एक लड़की गोद में एक बच्ची के साथ उनके दरवाजे पर आती है। वह दावा करती है कि उनका बेटा आकाश कपूर उसे प्रेग्नेंट कर छोड़ आया था और ये बच्ची उनके बेटे की है। आकाश इस बात सहमति जताता है कि वह वाणी को जानता है। दोनों साथ में कॉलेज में थे और फिर दोनों में प्यार हो जाता है। लेकिन वह बताता है वाणी एक दिन उसे अचानक छोड़कर भाग गई थी और कॉलेज के बाद उसने कभी उसे देखा भी नहीं है, और ये बच्ची उसकी नहीं है। आकाश की बजाज की बेटी के साथ शादी हो, इससे पहले कपूर परिवार इस मामले की तह तक जाने का फैसला लेता है और इसमें उनका साथ देती है अंजलि (शिल्पा शेट्टी)। अंजलि कपूर परिवार की करीबी है, जिसे कपूर साहब बेटी की तरह मानते हैं। लेकिन अंजलि के शक्की पति राधे तिवारी (परेश रावल) को इस मामले की आधी अधूरी जानकारी मिलती है और वह यह मानने लगता है कि अंजलि और आकाश का अफेयर चल रहा है। यहां से कंफ्यूजन भरी कहानी की शुरुआत होती है।