हमशक्ल्स वर्ष 2014 में आई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन साजिद खान और निर्माणवासु भगनानी ने किया है। फिल्म में सैफ अली खान, रितेश देशमुख, और राम कपूर ट्रिपल रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म 20 जून 2014 को रिलीज हुई थी।
कहानी
अशोक(सैफ अली खान) और कुमार (रितेश देशमुख) दोनों बहुत करीबी दोस्त हैं। अशोक एक बहुत बड़ी कंपनी का मालिक है और करोड़पति है। अशोक के पिता कोमा में हैं और उसके मामा (राम कपूर) चाहते हैं कि पूरी प्रॉपर्टी उन्हें मिल जाए। इसके लिए दो कंडीशन हैं कि या तो अशोक पागल हो जाए और या तो कोमा में चला जाए। मामा प्लान बनाकर अशोक और कुमार को पागलखाने पहुंचा देता है। दूसरी तरफ अशोक और कुमार के हमशक्ल्स भी उसी पागलखाने की जेल में बंद हैं। ईशा गुप्ता जो कि पागलखाने में डॉक्टर है वो समझ जाती है कि कोई अशोक के खिलाफ साजिश कर रहा है और वो अशोक को पागलखाने से छोड़ देती है।
लेकिन ट्विस्ट ये है कि पागलखान से जो बाहर जाते हैं वो कुमार और अशोक नहीं बल्कि उनके हमशक्ल्स हैं। मामा को ये पता चलता है और वो प्लान बनाकर अशोक व कुमार के हमशक्ल्स के जरिये सारी जायदाद अपने नाम कराने का प्लान करते हैं। लेकिन तभी अशोक और कुमार भी सब जानने के बाद बाहर निकलते हैं और उनकी मदद करता है मामा का हमशक्ल्स जो कि उसी पागलखाने में बंद है। इसी के बीच सबकी प्लानिंग प्लॉटिंग के दौरान ही कुछ ऐसी परिस्थितियां बनती हैं कि अशोक, कुमार और मामा के तीसरे हमशक्ल्स भी इस लड़ाई में कूद पड़ते हैं।