हम दो हमारे दो एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक जैन द्वारा किया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव, कृति सेनन लीड रोल में, परेश रावल, रत्न पाठक शाह और अपारशक्ति खुराना सपोर्टिंग रोल में नज़र आयें हैं।
रिलीज
फिल्म 29 अक्टूबर 2021 को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।
कहानी
फिल्म की कहानी 2 ऐसे प्रेमियों की है, जो अपनी शादी करवाने के लिए अपने लिए अपने लिए माता-पिता गोद लेते हैं।
ध्रुव के माता पिता नहीं है, न ही उसे पता है कि आखिर परिवार क्या होता है। ध्रुव एक ढाबे पर काम करता है जिसके मालिक पुरुषोत्तम मिश्रा (परेश रावल) हैं। संयोग ये है कि पुरुषोत्तम के परिवार में भी कोई नहीं हैं। पुरुषोत्तम अपनी प्रेम कहानी में चूक गए थे और इसी वजह से उन्होंने कभी शादी नहीं की। पुरुषोत्तम ने अपनी प्रेमिका दीप्ति कश्यप (रत्ना पाठक) का पूरी जवानी इंतजार किया है।
ध्रव अपनी मेहनत के चलते एक स्टार्टअप कंपनी खड़ा करता है। लेकिन दौलत आ जाने के बाद भी ध्रुव की जिंदगी खाली है। सिर्फ उसके पास सैंटी (अपारशक्ति खुराना) जैसा हंसमुख दोस्त हैं। जिसके साथ वह अपनी हर बात शेयर करता है। ध्रुव जिंदगी के इस खालीपन और परिवार की कमी के चलते उखड़ा और रूठा हुआ सा रहता है। लेकिन ध्रुव की जिंदगी में खुशियां तब आती हैं जब अन्या मेहरा (कृति सेनन) की एंट्री होती है। अन्या और ध्रुव एक दूसरे से प्यार तो करने लगते हैं लेकिन अन्या एक ऐसा लड़का चाहती है जिसकी छोटी सी प्यारी सी फैमिली हो।
अन्या की इस ख्वाहिश के बारे में जब ध्रुव को पता चलता है तो वह नकली मां-बाप का जुगाड़ करने लगता है।ध्रुव डरता है कि उसके अनाथ होने के बारे में पता चलने के बाद कहीं अन्या उसे छोड़ न दें इसीलिए वह एक झूठी कहानी रचता है जिसमें वह बचपन में ढाबे मालिक पुरुषोत्तम और दिप्ती को नकली मां बाप बनाकर लाता है। पुरुषोत्तम और दिप्ती की एक अलग प्यारी कहानी है जिसे आप फिल्म में अच्छे से देखकर एन्जॉय कर पाएंगे।
ध्रुव की जिंदगी में खलल तब पड़ती है जब अन्या और उसके परिवार को ध्रुव की नकली फैमिली का सच पता चलता है।