हम आपके हैं कौन...। वर्ष 1994 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड पारिवारिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, आलोक नाथ, रेणुका शाहने, रीमा लागू आदि मुख्य भूमिका में नजर आये। इस फिल्म ने 5 फिल्मफेयर अवार्ड भी जीते थे।
हाल ही में इस फिल्म ने, हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कराया है। यह फिल्म साल 1994 में रिलीज़ हुई थी और आज तक, 7,39,62,000 आंकड़े के साथ एक बड़े अंतर से सूची में सबसे ऊपर है।