हाउसफुल वर्ष 2010 में रिलीज हुई एक भारतीय कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन साजिद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, जिया खान, बोमन इरानी, अर्जुन रामपाल ,चंकी पाण्डेय, आदि मुख्य भूमिका में दिखाई दिए।
कहानी - फिल्म में अक्षय लीड रोल में हैं। वह इस दुनिया के सबसे खराब बैड लक के मालिक हैं। लेकन जैसा कि फिल्मों में होता ही है एक चमत्कारी प्रेमिका के मिलने के बाद उनकी सुपर फ्लॉप किस्मत सुपरहिट फॉर्मूले में बदलने वाली है। अक्षय की इस सुपर फ्लॉप किस्मत के राज में सिर्फ उनका करीबी दोस्त रीतेश सब कुछ जानता है। खैर फिल्म यहां तक तो सामान्य रहती है पर कॉमेडी शुरू होती है जब अक्षय-रीतेश, दीपिका-लारा एक साथ एक घर में रहने आते हैं। अब सभी एक साथ एक ही घर पर रहते हैं और अगड़म-बगड़म, धम-धम घोटाला शुरू होता है। मामला ज्यादा दिन तक तो ऐसा चल नहीं सकता सो एक दिन राज खुल जाता है। दीपिका के भाई अर्जुन रामपाल को ये राज पता चलता है और वह इस मामले की तफ्तीश शुरू कर देते है। फिल्म की कहानी जान कर आप समझ ही गए होंगे कि जब इतने स्टार मिल कर स्क्रीन पर ये गड़बड़झाला मचाते दिखेंगे तो पेट में हेंसते-हंसते बल पड़ना तय ही है।