'हाउसफुल 5' अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाउसफुल फ्रेंचाइजी अपनी हर फिल्म से दर्शकों को हंसाने में सफल रही है और 'हाउसफुल 5' से भी दर्शकों को यही उम्मीद है। फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियाडवाला करेंगे। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में होंगे।