हिट: द फर्स्ट केस एक आगामी बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन सैलेश कोलानु ने किया है। ये फिल्म तेलुगु फिल्म हिट का हिंदी वर्ज़न है। आपको बता दें सैलेश जो तेलुगु हिट फिल्म के निर्देशक है, उन्होंने ही हिंदी रीमेक हिट फिल्म भी निर्देशित किया है, जिसमे लीड रोल में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा नज़र आयीं हैं। इस फिल्म की शूटिंग साल 2021 से शुरू हुई है।
कहानी
फिल्म की कहानी है शुरू होती है, HIT (होमीसाइड इंवेस्टिगेटिव टीम) का अफसर विक्रम (राजकुमार राव) से, जो अपने अतीत से जुड़ी एक घटना की याद से हर दिन जूझ रहा होता है, जब उसकी आंखों के सामने किसी की हत्या कर दी गई थी। उसकी सेहत का ख्याल करते हुए विक्रम की डॉक्टर और उसकी प्रेमिका नेहा (सान्या मल्होत्रा) उसे कुछ समय के लिए ड्यूटी से छुट्टी लेने की सलाह देते हैं। वह छुट्टी पर होता है कि जब उसे जानकारी मिलती है कि नेहा मिसिंग है। सिर्फ नेहा ही नहीं, बल्कि एक और लड़की प्रीति भी बीच हाईवे से गायब हो जाती है, और वह केस को सुलझाने में लग जाता है, इन दोनों केस को सुलझाते सुलझाते विक्रम का शक कई लोगों पर जाता है। जल्द ही उसे दोनों केस में समानता दिखने लगती है। लेकिन केस की कड़ी के अंत तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं है। केस आसान नहीं होता यह काफी पेचीदा होता है, जिसे सुलझाने के लिए विक्रम कैसे-कैसे दाव लगाता है, यही इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है।
फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, दिल राजू और कुलदीप राठौर है।
फिल्म 15 जुलाई 2022 को रिलीज हुई है।
फिल्म का ट्रेलर 17 जून 2022 को रिलीज किया गया है।