X
हाईवे
Romance | 21 Feb 2014 | U/A |
Hindi

हाईवे कहानी

हाईवे 6 विभिन्‍न राज्‍यों की कहानी है और दो ऐसे विपरीत लोगों की यात्रा है जिनकी तकदीर उनका साथ नहीं देती हैा

क‍हानी विस्‍तार से-
एक शहर की युवा लड़की जोश से भरी (आलिया भट्ट) रात में अपने मंगेतर के साथ हाईवे पर है और चार दिनों बाद उनकी शादी होनी हैा

अचानक उसकी जिंदगी जरी किए हुए वस्‍त्रों और आभूषणों से अपहरण की कठोर क्रूरता में तब्‍दील हो जाती हैा कुछ गंवार अपराधी उसे अपने साथ ले जाते हैंा उसकी जिंदगी फिर पहले जैसी नहीं होगीा

उसी रात, वह गिरोह भी द‍हशत में होता हैा वह लड़की एक बड़े उद्योगपति की लड़की हैा उनकी सत्‍ता में अच्‍छी पकड़ होने के नाते वे‍ फिरौती में बारे में सोचते हैंा वे अपराधी हैं लेकिन इस ग्रुप का लीडर बड़ा सख्‍त हैा उसके लिए उस लड़की को वापस भेजना कोई विकल्‍प नहीं हैा

दिन बीतता हैा ये दिन उसके लिए (आलिया भट्ट) अविश्‍वसनीय दहशत की तरह हैं लेकिन जैसे जैसे टेम्‍पो चलता जाता है, कई मील आते जाते हैं, जैसे जैसे दृश्‍य बदलते जाते हैं, रोशनी बदलती है, सूरज डूबता है-सूरज का उदय होता है, हवा बदलती है, उसे महसूस होता है कि वह भी बदल गई हैा

धीरे धीरे, शिकार और अत्‍याचारी (रणदीप हुड्डा) के बीच में एक अजीब रिश्‍ता विकसित होने लगता हैा इस कैद में वह जीवन में पहली बार अपने आप को आजाद महसूस करती है लेकिन वे दोनों एक दूसरे के लिए नहीं बने हैंा

जहां से वो आई है, अब वहां वापस नहीं जाना चाहती हैा वह वहां नहीं पहुंचना चाहती जहां से वह उसे लाया थाा उसकी इच्‍छा है कि यह यात्रा कभी खत्‍म ना होा

हो सकता है कि हाईवे ने उसे असल में ना बदला हो लेकिन सभी की तरह उसे भी जाना होगाा हो स‍कता है कि यह अहसास केवल क्षणिक स्थिति होा हो सकता है नहीं भीा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+